यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाला हर छात्र यह जरूर सोचता है कि IAS Officer Kaise Bane या IAS बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी कैसे की जाए। UPSC सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन Union Public Service Commission द्वारा किया जाता है।

यह भारत में होने वाली सभी परीक्षाओं में सबसे कठिन है। हमारे देश में हर वर्ष बहुत से युवा IAS बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते है। यूपीएससी में आपको तीन स्टेप्स में परीक्षा देनी होती है। प्रीलिम्स,मेंस और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी। इसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम “IAS Officer Kaise Bane” योग्यता, सैलरी, और इससे जुड़ी लगभग सारी जानकारी देने वाले है।
IAS क्या है?
IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा जिसे इंग्लिश में Indian Administrative Service कहा जाता है। यह भारत सरकार की सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है। IAS अधिकारी देश के विकास और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विभिन्न सरकारी विभागों में उच्च पदों पर काम करते हैं और देश की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में मदद करते हैं।
IAS Officer Eligibility Criteria
- यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए General category की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है।
- ओबीसी category के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है ,और एससी /एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है
- इस परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- यूपीएससी की परीक्षा में केवल भारत का नागरिक ही भाग ले सकता है।
- इस परीक्षा को केवल वही उम्मीदवार दे सकता है जिसका कोई अपराधी रिकार्ड नहीं है।
IAS Officer kaise bane: जानें स्टेप बाय स्टेप जानकारी
IAS Officer बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा में एग्जाम तीन स्टेप्स में होते है। पहला प्रीलिम्स, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू।
- UPSC प्रीलिम्स
यूपीएससी की परीक्षा में केवल 100 प्रश्न पूछे जाते है। ये प्रश्न अंग्रेजी/हिंदी दोनों भाषा में होते है। यह परीक्षा 200 अंकों की होती है। इसमें हर एक गलत उत्तर के लिए -0.66 अंक काटा जाता है। इसका दूसरा पेपर 200 अंकों का होता है। जिसमे 80 प्रश्नों पूछे जाते है। इसमें 2 घंटे का समय दिया जाता है। प्री परीक्षा के लिए 400 अंक निर्धारित किये गए है।
- UPSC मेन्स
यूपीएससी की पहली परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेन्स के लिए बुलाया जाता है। इसमें 9 पेपर होते है। ये पेपर 3-3 घंटे के होते है। [ये पेपर 300 अंक के होते है।
- UPSC इंटरव्यू
IAS परीक्षा का आखिरी स्टेप इंटरव्यू है। इंटरव्यू को पास करने के लिए उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी की जरूरत होती है। इंटरव्यू के बाद, मेन्स, और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर रिजल्ट घोषित होता है।
अच्छे रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को आईएएस सेवा दी जाती है। जो भी कैंडिडेट सबसे ज्यादा रैंक हासिल करता है वह अपनी पसंद के हिसाब से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस में से किसी भी पद का चयन कर सकता है।
12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
अगर आप सिविल सर्विस एग्ज़ाम देना चाहते है तो आपके पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है। अगर आपकी परसेंटेज कम है तो भी आप इस एग्जाम को दे सकते है। अगर आपने ग्रेजुएशन कर ली है या आपका फाइनल ईयर चल रहा है तब भी आप परीक्षा दे सकते हैं।
IAS Officer Salary
एक IAS officer की सैलरी शुरू में 56000 रुपए प्रति माह होती है। 2024 के अपडेटेड सैलेरी स्ट्रक्चर के हिसाब से एक आईएएस अफसर की सैलरी में सभी भत्तों को मिलाकर उसको 1,50,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है।
सातवें pay कमीशन के तहत, एक आईएएस ऑफिसर की सैलरी 56,100 से 2.5 लाख रुपए प्रतिमाह है। इसके साथ साथ उन्हें बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती है जैसे बंगला ,गार्डनर ,सुरक्षा गार्ड ,कुक ,मेडिकल अलाउंस आदि। इसके अलावा उन्हें और भी घरेलू सुविधाएं दी जाती है।
IAS Form कब और कैसे भरे?
IAS के लिए यूपीएससी की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जनवरी में जारी होती है। फरवरी से मार्च तक हम फॉर्म भर सकते है। आवेदन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे आपको सभी जानकारी दी जा रही है।
- 1.IAS का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले हम यूपीएससी की वेबसाईट https://upsc.gov.in/ पर जाएंगे।
- 2.इसके बाद हमें CSE सेक्शन में जाकर Apply के लिंक पर क्लिक करना है।
- 3.फॉर्म में सभी जानकारी अच्छे से भरकर अपनी फोटो और साइन अपलोड करना है।
- 4.आवेदन करने के बाद एक बार अच्छे से चेक करने के बाद ही सबमिट करे।
IAS ऑफिसर से जुड़े कुछ प्रश्न | IAS Officer Kaise Bane
12वीं के बाद IAS के लिए कितने साल होते हैं?
आईएएस बनने के लिए 12वीं के बाद आपको कॉलेज डिग्री लेनी होगी। उसके बाद आप यूपीएससी का एग्जाम दे सकते है।
IAS की तैयारी में कितना खर्च आता है?
अगर आप भी यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते है और नहीं जानते कि IAS की तैयारी में कितना खर्च आता है? तो आपको बता दे कि IAS की तैयारी में लगभग 50,000 रुपए से लेकर 2,00,000 रुपये का खर्च आता है। इसमें प्री, मेंस और इंटरव्यू के साथ उनकी तैयारी से जुड़ी पाठय सामग्री, मेंटरशिप और टेस्ट सीरीज भी शामिल है।
IAS अधिकारी बनने के लिए क्या पढ़ना चाहिए?
इसमें NCERT की किताबें आपकी बहुत मदद कर सकती हैं। इनके साथ पिछले कुछ सालों के UPSC के प्रश्न पत्रों को हल करें। इससे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। UPSC की किताबों में जो भी दिया गया है, उसे ध्यान से पढ़ें। और, वैकल्पिक विषय के लिए अपनी पसंद की किताबें चुनें।